Homeदेश विदेशजम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल ने गांदरबल चरमपंथी हमले में घायल मजदूरों से...

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल ने गांदरबल चरमपंथी हमले में घायल मजदूरों से मुलाकात की

जम्मू-कश्मीर लेफ़्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने चरमपंथी हमले में घायल हुए लोगों से सोमवार को मुलाक़ात की.जम्मू कश्मीर के लेफ़्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा के ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने श्रीनगर में स्थित अस्पताल में घायल मजदूरों से मुलाकात की.

मनोज सिन्हा ने कहा, “मैं चोटिल लोगों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं. उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद प्रदान करने का निर्देश दिया.”

गांदरबल ज़िले में एक निर्माणाधीन सुरंग के पास चरमपंथी हमले में एक डॉक्टर और छह मजदूरों की मौत हो गई थी.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि चरमपंथी हमले में मारे गए लोगों की पहचान डॉ. शाहनवाज़, फ़हीम नज़ीर, कलीम, मोहम्मद हनीफ़, शशि अबरोल, अनिल शुक्ला और गुरमीत सिंह के रूप में हुई है.

अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात चरमपंथियों ने हमला किया है. इसमें घायल हुए पाँच लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular