Homeक्राइमबीमार बुजुर्ग ने गला काटकर कर किया सुइसाइड, हैरान करने वाली वजह...

बीमार बुजुर्ग ने गला काटकर कर किया सुइसाइड, हैरान करने वाली वजह आई सामने

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां बीमारी से तंग युवक ने गला रेत कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि परिवार की माली हालत भी ठीक नहीं थी। जिसके चलते बुजुर्ग का इलाज नहीं हो पा रहा था। हालांकि परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए ही शो का अंतिम संस्कार कर दिया। मामला जहानाबाद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित मियां टोला मोहल्ला निवासी नसीम उर्फ लल्लू (65) अपनी पत्नी और एक बेटे के साथ रहते थे। परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी किसी तरह पत्नी और बेटे मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।

ऐसा बताया जा रहा है कि पिछले कई वर्षों से नसीम गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। उनके शरीर में कीड़े भी पड़ गए थे। परिवार आर्थिक तंगी से जूझने के चलते उनका इलाज नहीं करवा पा रहा था।

बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम बेटा मोहसिन और उसकी मां सब्जी लेने के लिए कस्बे में ही बाजार चले गए थे। इस दौरान बुजुर्ग घर में अकेले थे। जब मां बेटे घर वापस लौटे तो देखा कि नसीम लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े हैं। बगल में सब्जी काटने वाला चाकू भी पड़ा था। इसके साथ ही बुजुर्ग के गले मे धारदार हथियार से रेतने का निशान था।

RELATED ARTICLES

Most Popular