Homeदेश विदेशझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आरोपों का गिरिराज सिंह ने दिया...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आरोपों का गिरिराज सिंह ने दिया ये जवाब

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया है कि घुसपैठिए पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत में प्रवेश करते हैं और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनके लिए रेड कार्पेट बिछाती हैं.

समचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में गिरिराज सिंह से सवाल किया गया कि झारखंड के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि सीमा की सुरक्षा केंद्र सरकार के हाथ में है जबकि आरोप राज्य सरकार पर लगाया जाता है.

इसी सवाल के जवाब में गिरिराज सिंह ने कहा कि “बंग्लादेशी घुसपैठियों के लिए पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और झारखंड में हेमंत सोरेन ने रेड कार्पेट बिछाया है.”

हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार के पास किसानों को आत्मनर्भर बनाने के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन सरकार करोड़पति मित्रों के कर्ज़ माफ़ कर रही है.

हेमंत सोरेन के इस आरोप पर गिरिराज सिंह ने कहा है कि हेमंत सोरेन कांग्रेस के साथ हैं, जिसने केवल एक बार किसानों के कर्ज़ माफ़ किए हैं, जबकि मोदी सरकार ने किसानों को तीन लाख़ करोड़ से ज़्यादा दिए हैं.गिरिराज सिंह बिहार में ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ से अपना हित साध रहे हैं या बीजेपी का?

RELATED ARTICLES

Most Popular