रूस इस शनिवार और रविवार को अफ़्रीका के विदेश मंत्रियों के साथ एक बैठक का आयोजन कर रहा है.सोची के रूसी ब्लैक सी रिसॉर्ट में होने वाली इस बैठक का मक़सद मॉस्को के राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को बढ़ाना और इस क्षेत्र में पश्चिमी प्रभाव का मुक़ाबला करना है.
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी अफ़्रीका में अपने प्रभाव को बढ़ाने के लिए कई देशों में परमाणु ऊर्जा स्टेशन बनाने का वादा किया है.
अफ़्रीका में नीज़ेर, माली और बुर्किना फासो जैसे देशों में तख्तापलट के बाद, उनके सैन्य शासन ने फ्रांस के साथ संबंध तोड़ लिए हैं और सुरक्षा सहायता के लिए रूस से मदद मांगी है.
