Homeनई दिल्लीदिल्ली में ‘बहुत ख़राब’ श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई, पाकिस्तान में भी हवा...

दिल्ली में ‘बहुत ख़राब’ श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई, पाकिस्तान में भी हवा का हाल बेहाल

रविवार की सुबह दिल्ली में हवा की सेहत शनिवार के मुक़ाबले बेहद कम अच्छी रही. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट के मुताबिक़, रविवार को दिल्ली के लगभग सभी इलाक़ों में हवा में प्रदूषण का स्तर, ‘ख़राब’ से ‘बहुत ख़राब’ श्रेणी में रहा.

शनिवार की सुबह दिल्ली के अधिकतर इलाक़ों की हवा में प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया था.रविवार की सुबह दिल्ली के न्यू मोतीबाग इलाक़े की हवा सबसे ज़्यादा प्रदूषित रही. न्यू मोती बाग में एक्यूआई 398 दर्ज किया गया.

यह हवा में प्रदूषण के स्तर की ‘बहुत ख़राब’ श्रेणी है. दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रण में रखने की कोशिशों के मद्देनज़र सड़कों पर लगातार पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है. हवा के साथ-साथ दिल्ली में यमुना में भी प्रदूषण लगातार बना हुआ है.

भारत के अलावा पाकिस्तान को भी वायु प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हवा की सेहत सबसे ज़्यादा ख़राब है. जिसकी वजह से सरकार को स्कूलों को बंद करने का आदेश देना पड़ा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular