उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवार्दी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को ‘बुलडोजर एक्शन’ पर सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश और टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी.
अखिलेश यादव ने सीसामऊ में कहा, “जो घर तोड़ना जानते हैं उनसे आप क्या उम्मीद करेंगे. जो घर तोड़ने में सेकेंड नहीं लेते हैं उनसे आप क्या उम्मीद करते हैं.”
“कम से कम आज के बाद उनका बुलडोजर हमेशा के लिए गैरेज में खड़ा हो जाएगा. अब किसी गरीब का घर नहीं टूटेगा.”सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच कहा है कि किसी व्यक्ति के घर या संपत्ति को सिर्फ़ इस कारण तोड़ दिया जाना कि उस पर अपराध के आरोप हैं, क़ानून के शासन के ख़िलाफ़ है.सुप्रीम कोर्ट ने कई दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसमें 15 दिन का नोटिस दिया जाना भी शामिल है.
