Homeदेश विदेशअमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर आरएफ़ कैनेडी जूनियर की नियुक्ति...

अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर आरएफ़ कैनेडी जूनियर की नियुक्ति का क्यों हो रहा विरोध

डोनाल्ड ट्रंप के रॉबर्ट एफ़ कैनेडी जूनियर को अमेरिका का स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किए जाने के कदम का विरोध शुरू हो गया है. कैनेडी जूनियर को उनके कोविड वैक्सीन विरोधी रुख़ के लिए जाना जाता है.

कैलिफ़ोर्निया के डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिनिधि रॉबर्ट गार्सिया ने उनकी नियुक्ति को बेहद ख़राब बताते हुए चेतावनी दी कि ये लोगों की जान के साथ खिलवाड़ है.रॉबर्ट गार्सिया के मुताबिक़, “कैनेडी जूनियर वैक्सीन विरोधी साज़िशकर्ता हैं. वह हमारी सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था और वैक्सीन वितरण प्रणाली को बर्बाद कर देंगे.”अमेरिकी सार्वजिक स्वास्थ्य एसोसिएशन ने भी रॉबर्ट एफ़ कैनेडी जूनियर की नियुक्ति का विरोध किया है. एसोसिएशन ने कहा कि वे डोनाल्ड ट्रंप की इस नियुक्ति का पुरज़ोर विरोध करते हैं.

एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक जॉर्जेस सी बेंज़ामिन ने बीबीसी से बातचीत में कहा, “वह ट्रेनिंग, प्रबंधन और स्वभाव के मानकों पर इस पद के योग्य नहीं हैं. इस पद के लिए वह पूरी तरह से ग़लत व्यक्ति हैं. वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनको इस क्षेत्र में काम करने का अनुभव नहीं है और वे पहले ही देश की सेहत को बहुत नुकसान पहुंचा चुके हैं.”

RELATED ARTICLES

Most Popular