Homeदेश विदेशअजित पवार का अंतिम संस्कार आज, बेटे पार्थ और जय देंगे मुखाग्नि

अजित पवार का अंतिम संस्कार आज, बेटे पार्थ और जय देंगे मुखाग्नि

महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता अजित पवार का निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार आज आयोजित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, अंतिम संस्कार में उनके दोनों बेटे पार्थ पवार और जय पवार मुखाग्नि देंगे।

पारिवारिक और राजनीतिक सदस्यों की मौजूदगी में यह अंतिम संस्कार परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार किया जाएगा। उनके निधन से पार्टी और राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है।

अजित पवार का राजनीतिक जीवन लंबा और प्रभावशाली रहा है, उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। उनके सम्मान में कई राजनीतिक दलों और व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया है।अंतिम संस्कार की समय-सारणी और स्थान की जानकारी अधिकारियों द्वारा साझा की गई है।

अजित पवार के अंतिम संस्कार के लिए भारी संख्या में आम लोग पहुंचे हैं। ग्राउंड में कहीं भी बैठने की जगह नहीं बची, लोग पेड़ों पर चढ़कर भी अंतिम दर्शन कर रहे हैं। कड़ी धूप के बावजूद जनता का उत्साह नहीं घटा, जिससे साफ दिख रहा है कि अजित पवार के लिए लोगों के मन में गहरा सम्मान और प्रेम था।

  • राहुल नार्वेकर (विधानसभा अध्यक्ष) और रामदास अठावले (RPI चीफ) ने मंच पर पहुँचकर पार्थिव शरीर को नमन किया।

  • पूर्व मंत्री छगन भुजबल ने भी अंतिम दर्शन किया। बता दें कि भुजबल और अजित पवार का राजनीतिक रिश्ता कभी-कभी खट्टा-मीठा रहा है।

  • मंच पर एक-एक कर कई अन्य राजनीतिक नेता भी अजित पवार को अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

भीड़ के मद्देनज़र पुलिस को नियंत्रण बनाए रखना मुश्किल हो रहा है, लेकिन लोग धैर्य के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular