Homeदेश विदेशबजट 2026: 1 फरवरी से बदल जाएंगे ये 5 नियम

बजट 2026: 1 फरवरी से बदल जाएंगे ये 5 नियम

नई दिल्ली: 1 फरवरी को पेश होने वाले देश के आम बजट 2026 के साथ ही आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालने वाले कई नियमों में बदलाव होने की संभावना है। गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर बैंकिंग, FASTag और टैक्स स्लैब तक ये बदलाव सीधे घरेलू खर्चों को प्रभावित करेंगे।

LPG और ईंधन की कीमतें

तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें तय करती हैं। इस बार 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर और कमर्शियल गैस की कीमतों में संशोधन होने की उम्मीद है।
साथ ही, एयरलाइन ईंधन (ATF) की कीमतें भी बदलने वाली हैं, जिसका असर हवाई यात्रा की लागत पर सीधे पड़ेगा।

सिगरेट और पान मसाला महंगे होंगे

सरकार तंबाकू उत्पादों पर नया उत्पाद शुल्क और स्वास्थ्य उपकर लागू कर सकती है। इसके चलते सिगरेट और पान मसाला की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

FASTag के नए नियम

NHAI ने कार और वैन यूजर्स के लिए FASTag के KYC वेरिफिकेशन में सुधार किए जाने की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य टोल भुगतान को और अधिक आसान और तेज बनाना है।

CNG और PNG की कीमतें

दिल्ली और अन्य शहरों में सीएनजी और पीएनजी के दाम में बदलाव की संभावना है। इसका असर न केवल परिवहन पर बल्कि रसोई खर्चों पर भी पड़ेगा।

बैंकों में 10 दिन की छुट्टियां

फरवरी में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती और साप्ताहिक अवकाशों को मिलाकर कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे जरूरी काम समय रहते निपटा लें

टैक्स स्लैब में संभावित बदलाव

आम बजट 2026 के साथ आयकर स्लैब और टैक्स छूट में भी बदलाव की उम्मीद है। इससे आम आदमी की मासिक बचत और खर्च पर असर पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular