महाराष्ट्र: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में अजित पवार के प्लेन हादसे में निधन के बाद सियासी माहौल पूरी तरह बदल गया है। पार्टी नेतृत्व अब नए अध्यक्ष के चुनाव की ओर बढ़ रहा है और अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, कई नेता सुनेत्रा पवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं।
राज्य में महायुति गठबंधन सरकार में अजित पवार की जगह उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद संभाल लिया है, वहीं पार्टी स्तर पर भी उनके इर्द-गिर्द नई रणनीति और संगठनात्मक बदलाव तय किए जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जल्द बुलाई जा सकती है, जिसमें सुनेत्रा पवार को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव औपचारिक रूप से पास होने की संभावना है। यह कदम NCP के लिए ऐतिहासिक और निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है।
एनसीपी के 30 प्रमुख प्रकोष्ठों ने भी पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल को पत्र लिखकर सुनेत्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की औपचारिक मांग की है। अब पार्टी की पूरी राजनीतिक ताकत उनके इर्द-गिर्द केंद्रित होने की संभावना है।
