Homeदेश विदेशPM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘मोहब्बत की दुकान वाले...

PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘मोहब्बत की दुकान वाले मेरी कब्र खोदने की बात करते हैं’

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस आज भी यह स्वीकार नहीं कर पा रही है कि एक साधारण परिवार से आया व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री कैसे बन गया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “कांग्रेस खुद को मोहब्बत की दुकान कहती है, लेकिन अब वही लोग ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ जैसे नारे लगा रहे हैं। कब्र खोदना उनका नारा नहीं, उनके भीतर भरी नफरत का भाव है।”

‘विकसित भारत की नींव रख रहे हैं, कांग्रेस कब्र खोदने में जुटी’

PM मोदी ने कहा कि उनकी सरकार विकसित भारत की नींव तैयार कर रही है, जबकि कांग्रेस नफरत की राजनीति कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि किसी नागरिक की कब्र खोदने की बात करना क्या संविधान का अपमान नहीं है।

PM मोदी ने गिनाईं 7 वजहें, क्यों कांग्रेस ‘कब्र खोदने’ की बात करती है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस उन्हें इसलिए निशाना बना रही है क्योंकि:

  1. अनुच्छेद 370 की दीवार गिरा दी, इसलिए नफरत है

  2. पूर्वोत्तर में शांति आई, इसलिए गुस्सा है

  3. ऑपरेशन सिंदूर से आतंक पर कार्रवाई हुई

  4. माओवादी आतंक से देश को मुक्ति मिली

  5. कांग्रेस को लगता है कि PM की कुर्सी उनकी जागीर है

  6. कांग्रेस को यह हजम नहीं हो रहा कि मोदी यहां तक कैसे पहुंचा

  7. नेहरू काल के अन्यायों को सुधार दिया, इसलिए बेचैनी है

‘25 साल से संसद में गालियां सुन रहा हूं’

PM मोदी ने कहा,“पिछले 25 सालों में संसद का ऐसा कोई सत्र नहीं गया, जिसमें मुझे गालियां न दी गई हों। किसी ने मुझसे मेरी सेहत का राज पूछा था, मैंने कहा– रोज दो किलो गाली खाता हूं।”उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नारे राजनीतिक आलोचना नहीं, बल्कि नफरत की मानसिकता को दर्शाते हैं।

‘ये नारा नहीं, नफरत का प्रतिबिंब है’

प्रधानमंत्री ने कहा कि “मोदी की कब्र खोदने” जैसी बातें कांग्रेस की सोच को उजागर करती हैं। यह लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular