Homeमनोरंजनकंगना रनौत–तापसी पन्नू विवाद पर दी सफाई, जानें क्या कहा

कंगना रनौत–तापसी पन्नू विवाद पर दी सफाई, जानें क्या कहा

बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेसेस में शुमार कंगना रनौत और तापसी पन्नू अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। कुछ साल पहले दोनों के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी। हालांकि अब तापसी पन्नू ने साफ किया है कि वह उस विवाद को “लड़ाई” नहीं मानतीं और बीती बातों को पीछे छोड़ना चाहती हैं।

‘सस्ती कॉपी’ विवाद से शुरू हुआ था मामला

विवाद की शुरुआत तब हुई थी जब कंगना की बहन रंगोली रनौत ने तापसी को कंगना की “सस्ती कॉपी” बताया था। इसके साथ ही उन्होंने तापसी को ‘बी-ग्रेड एक्ट्रेस’ और ‘शी-मैन’ जैसे शब्दों से संबोधित किया था। इसके बाद दोनों अभिनेत्रियों के बीच रिश्तों में तल्खी की खबरें सामने आईं।

तापसी का बयान – ‘लड़ाई तब होती है जब दो लोग भिड़ें’

इन दिनों तापसी अपनी फिल्म अस्सी को लेकर सुर्खियों में हैं, जो 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान जब उनसे कंगना संग विवाद पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा,
“मुझे नहीं पता कि मैंने कभी लड़ाई की है या नहीं। लड़ाई तब होती है जब दो लोग आपस में भिड़ते हैं। मैं कभी नहीं भिड़ी।”

तापसी ने आगे कहा कि उन्होंने कभी भी कंगना के खिलाफ कुछ नहीं कहा। उनका कहना था कि अगर कंगना इतनी प्रभावशाली अभिनेत्री हैं, तो उन्हें ‘सस्ती कॉपी’ कहे जाने पर भी कोई आपत्ति नहीं है।

दोस्ती के लिए तैयार

तापसी ने यह भी संकेत दिया कि वह कंगना से रिश्ते सुधारने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में ‘आउटसाइडर’ हैं और कई मुद्दों पर समान सोच रखती हैं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या भविष्य में दोनों साथ काम कर सकती हैं, तो तापसी ने कहा, “ऐसा बिल्कुल हो सकता है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि शायद कुछ लोग नहीं चाहते कि दो मजबूत अभिनेत्रियां साथ आएं।

अंत में तापसी ने साफ कहा कि वह कंगना से दोस्ती करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular