रिपोर्ट: ममता भारद्वाज | आगरा
गृह क्लेश के चलते 30 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला की शादी लगभग 11 वर्ष पहले हुई थी। पति से विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया।

परिजनों ने जब महिला को कमरे में फांसी के फंदे पर लटका देखा तो घर में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं, मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह घटना आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र के ताल की पार इलाके की बताई जा रही है।

