रिपोर्ट : राहुल साहू | ललितपुर
ललितपुर में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान खनन इंस्पेक्टर पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महरौनी खुर्द की है।
जानकारी के अनुसार, खनन इंस्पेक्टर सुदीप कुमार अवैध खनन को रोकने के लिए मौके पर पहुंचे थे, तभी खनन माफियाओं ने उन पर हमला कर मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने डंपर और जेसीबी को भी छुड़ाकर मौके से फरार कर दिया।
मामले में विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों के संरक्षण में अवैध खनन होने के आरोप भी सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच में व्हाट्सएप कॉल अहम कड़ी बन सकती है, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।
पुलिस अब मोबाइल की सीडीआर (Call Detail Record) खंगाल रही है, जिससे घटना से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आ सकती है। इस मामले में 4 नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही जा रही है।
वाइट – सुदीप कुमार (खनन इंस्पेक्टर)
