रिपोर्ट: ममता भारद्वाज
आगरा से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां सात फेरों का साथ महज 24 घंटे के भीतर ही खत्म हो गया।
जानकारी के अनुसार, एक शिक्षिका ने थाना जगदीशपुर क्षेत्र में कथित तौर पर आत्मघाती कदम उठाकर अपनी जान दे दी। पत्नी की मौत की खबर मिलते ही पति ने भी लखनऊ के एक निजी होटल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से घरेलू कलह चल रही थी, जिसके चलते यह दर्दनाक घटना सामने आई।
पति-पत्नी की मौत के बाद दोनों परिवारों में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों घटनाओं को आपस में जोड़कर देखा जारहा है।

