Homeउत्तर प्रदेशआगरा: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या...

आगरा: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रिपोर्ट : – ममता भारद्वाज

आगरा। थाना डौकी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना विसारना गांव के पास ट्यूबवेल के नजदीक की है, जहां कदम के पेड़ पर शव लटका देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर खड़ी एक वेगनआर कार को देखकर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही थाना डौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर युवक की पहचान का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान गुढ़ा गांव निवासी अशोक उर्फ बिट्टू को सूचना दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान अपने भतीजे करुआ पुत्र होशियार सिंह के रूप में की।

 

घटना की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा अशोक उर्फ बिट्टू ने आरोप लगाया कि करुआ की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले क्षेत्र के कुछ युवकों से कार की टक्कर को लेकर उसका विवाद हुआ था, जिसके बाद से उसे जान का खतरा था।

वहीं थाना प्रभारी सुनीत शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular