Homeउत्तर प्रदेशशादी में बवाल: जालौन में दूल्हा समेत तीन बाराती घायल, पुलिस जांच...

शादी में बवाल: जालौन में दूल्हा समेत तीन बाराती घायल, पुलिस जांच शुरू

रिपोर्टर: रामजी व्यास

जालौन में एक शादी समारोह उस वक्त हिंसा में बदल गया, जब वर और वधु पक्ष के बीच मामूली कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे व लाठी-डंडे चलने लगे।

इस झगड़े में दूल्हा समेत तीन बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि यह घटना उरई के राजेंद्र नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई। शादी की खुशियां देखते ही देखते तनाव और मारपीट में बदल गईं।

वहीं, दूल्हा पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular