रिपोर्ट : ममता भारद्वाज
स्थान : आगरा
थाना कमला नगर क्षेत्र के शालीमार एंक्लेव स्थित शांति प्लाजा में ई-स्कूटी की दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। अचानक लगी आग के कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आग लगते ही दुकान के ऊपर बने फ्लैट्स में रह रहे परिवारों को आनन-फानन में सुरक्षित बाहर निकाला गया। करीब आधे घंटे तक लोग दहशत के बीच फंसे रहे और हालात बेहद गंभीर बने रहे।
स्थानीय लोगों के अनुसार शांति प्लाजा बिल्डिंग में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिससे खतरा और बढ़ गया। यह भी सामने आया है कि बिल्डिंग Agra Development Authority से पास नहीं है और निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायरकर्मी रामकेश गुर्जर ने कड़ी मशक्कत कर आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोका। दमकल और पुलिस टीम की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया।
इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
स्थानीय पार्षद हरिओम बाबा ने घटना को गंभीर बताते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हरिओम बाबा, पार्षद
