Homeउत्तर प्रदेशजालौन: विकास भवन के कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में...

जालौन: विकास भवन के कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां विकास भवन में तैनात एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि विकास भवन में CDO के नाजिर पद पर तैनात हरिसिंह राठौर ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। बीती रात उन्होंने अपने घर के कमरे में रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी।

घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, खासकर बेटे और बेटी की हालत बेहद खराब बताई जा रही है।

यह घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर स्थित राजकीय कॉलोनी की है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है

RELATED ARTICLES

Most Popular