रिपोर्ट: ममता भारद्वाज, आगरा
आगरा में छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी कासिम उर्फ मिर्ची को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। साथ ही उसने अपने एक अन्य साथी का नाम भी उजागर किया है। मामले में दूसरा आरोपी संजय कुरैशी उर्फ पप्पो अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है।
घटनास्थल से पुलिस ने आरोपी के पास से .315 बोर का तमंचा और 2 खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
यह मुठभेड़ आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के उंदेरा नहरपुर इलाके में हुई।
बाइट: आदित्य कुमार, डीसीपी पश्चिमी, आगरा
