रिपोर्ट: ममता भारद्वाज
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹25,000 के इनामी वांछित अभियुक्त मोनू यादव को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बाइक सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया।आरोप है कि खुद को घिरता देख मोनू यादव ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और मौके से भागने की कोशिश की।

जवाबी फायरिंग में घायल
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया।
घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
हथियार और सामान बरामद
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से—अवैध .315 बोर तमंचाएक जिंदा कारतूसएक खोखा कारतूस एक मोटरसाइकि बरामद की है।
कई धाराओं में था वांछित
मोनू यादव कई गंभीर धाराओं में वांछित चल रहा था और उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का बयान
इस मामले में सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि चेकिंग के दौरान आरोपी ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
