रिपोर्ट : ममता भारद्वाज
आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र में ग्वालियर हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो हलवाई की दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई।आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दोनों दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे भारी नुकसान हुआ है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
