Homeउत्तर प्रदेश45 करोड़ की ITC चोरी का खुलासा, फर्जी GST फर्मों का बड़ा...

45 करोड़ की ITC चोरी का खुलासा, फर्जी GST फर्मों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब

Agra। शहर में 45 करोड़ रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) चोरी के बड़े मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने फर्जी GST फर्मों के जरिए किए जा रहे इस संगठित फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है।

 फर्जी बिलिंग से करोड़ों का खेल

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बिना किसी वास्तविक लेन-देन के फर्जी बिल काटकर करोड़ों रुपये का ITC क्लेम किया। इस पूरे खेल को 5 फर्जी फर्मों — R.S. Traders, Balaji Traders, Akash Traders, Singh Traders और P.K. Traders — के माध्यम से अंजाम दिया गया।

 3 आरोपी गिरफ्तार, मेरठ कनेक्शन

थाना लोहामंडी और टेक्निकल सेल की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों — वसीम राजा उर्फ सलीम, शाकिब और शोएब — को गिरफ्तार किया है। जांच में इस गिरोह का कनेक्शन Meerut से भी जुड़ा मिला है, जिससे नेटवर्क के और बड़े होने की आशंका है।

डिजिटल साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटॉप, एक कार और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनसे मिले डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है। मामले में राहल, अंकित, अरशद समेत 15 नामजद और 5 अज्ञात आरोपी अभी भी पुलिस रडार पर हैं।

राज्य कर अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज

यह मामला राज्य कर अधिकारी प्रशांत कुमार गौतम की शिकायत पर दर्ज किया गया है। कमिश्नरेट पुलिस की निगरानी में जांच जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।

जल्द हो सकती हैं और गिरफ्तारियां

पुलिस का कहना है कि इस फर्जीवाड़े के पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

एसीपी हरीपर्वत अमीषा (आगरा)

RELATED ARTICLES

Most Popular