रिपोर्ट: राहुल साहू
Lalitpur में नहर में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शादी समारोह में शामिल होने आए युवकों में से तीन की नहर में डूबने से मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर हालत में बताया जा रहा है। वहीं एक अन्य युवक सुरक्षित बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, हादसा तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हर्षपुर स्थित नहर में हुआ। बताया जा रहा है कि रिश्तेदारी में आए युवक नहर में नहाने गए थे, तभी अचानक गहराई में चले जाने से हादसा हो गया। मृतकों में जीजा-साले समेत तीन युवकों की जान चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
बाइट: जगदीश विश्वकर्मा (मृतकों के रिश्तेदार)
