Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन का 22वां विशाल भंडारा संपन्न

उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन का 22वां विशाल भंडारा संपन्न

लखनऊ। उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन द्वारा ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, हजरतगंज के मुख्य द्वार पर 22वें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर संकट मोचन बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, विधायक अरमान खान, अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद, पूर्व सूचना निदेशक प्रभात मित्तल, पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल पाठक, सपा मीडिया प्रभारी आशीष यादव सोनू, विधान परिषद सदस्य बाबूलाल तिवारी, लखनऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

भंडारे की विशेषता सामाजिक समरसता और धार्मिक सद्भाव रही, जिसमें विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों ने मिलकर सहभागिता निभाई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी आयोजन में बढ़-चढ़कर योगदान दिया।

आयोजन के दौरान “क्लीन, ग्रीन एंड हेल्दी लखनऊ” अभियान को बढ़ावा दिया गया। साथ ही डॉ. आदर्श त्रिपाठी के नेतृत्व में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण और निःशुल्क दवाओं का लाभ उठाया। इसके अतिरिक्त 22 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट और 22 मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए।

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जुबैर अहमद, चेयरमैन अब्दुल अजीज सिद्दीकी, महामंत्री अब्दुल वहीद, प्रदेश सचिव तौसीफ हुसैन, विशाल सिंह फूडमैन सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular