Homeउत्तर प्रदेशहीट वेव के चलते 24 जून तक बढ़ा ग्रीष्मकालीन अवकाश, 25 से...

हीट वेव के चलते 24 जून तक बढ़ा ग्रीष्मकालीन अवकाश, 25 से खुलेंगे स्कूल

लखनऊ, 16 जून। प्रदेश में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 24 जून तक बढ़ा दिया है। 25 जून से विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन शुरू होगा।

अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार 20 मई से 24 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रभावी रहेगा। सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों को गर्मी से सुरक्षित रखते हुए नए शैक्षणिक सत्र की बेहतर शुरुआत सुनिश्चित करना है।

विद्यालय खुलने से पहले 22, 23 और 24 जून को शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी स्कूल पहुंचकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करेंगे। इस दौरान पाठ्यपुस्तक वितरण, मध्याह्न भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब को क्रियाशील बनाने सहित अन्य कार्य किए जाएंगे।

सरकार ने आरटीई के तहत प्रत्येक सत्र में न्यूनतम 220 कार्यदिवस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विद्यालयों में बिजली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया गया है।

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालयों में सामूहिक योगाभ्यास भी आयोजित किया जाएगा

RELATED ARTICLES

Most Popular