Homeटेक न्यूज़नई Toyota Hilux भारत में 28 जुलाई को होगी लॉन्च, नए लुक...

नई Toyota Hilux भारत में 28 जुलाई को होगी लॉन्च, नए लुक और एडवांस फीचर्स से लैस

टोयोटा ने अपनी लोकप्रिय पिकअप ट्रक Toyota Hilux के नए, नौवीं पीढ़ी (New-Generation) मॉडल को वैश्विक स्तर पर अपडेट करने के बाद अब भारत में लॉन्च की तैयारी कर ली है। कंपनी इस अपडेटेड मॉडल को 28 जुलाई को भारतीय बाजार में पेश करने जा रही है।

नई Hilux में पहले के मुकाबले काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके एक्सटीरियर को ज्यादा शार्प और मॉडर्न डिजाइन दिया गया है। फ्रंट प्रोफाइल में पतले LED हेडलैंप्स, ब्लैक ट्रिम और “Toyota” बैजिंग के साथ नई ग्रिल शामिल है। बंपर डिजाइन को भी ज्यादा मस्क्युलर लुक दिया गया है, जिसमें स्किड प्लेट और बड़े एयर इनटेक दिए गए हैं।

साइड प्रोफाइल में चौकोर व्हील आर्च और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर इसे पहले से ज्यादा दमदार बनाते हैं, जबकि रियर में वर्टिकल LED टेल लैंप और बड़े टोयोटा लेटरिंग के साथ नया टेलगेट डिजाइन दिया गया है।

इंटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव टेक्नोलॉजी के स्तर पर देखा जाएगा। इसमें 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा क्लाइमेट कंट्रोल और ऑफ-रोड फीचर्स के लिए फिजिकल बटन बरकरार रखे गए हैं, जिससे ड्राइविंग अनुभव ज्यादा आसान रहेगा।

सेफ्टी के लिहाज से भी नई Hilux को अपग्रेड किया गया है। इसमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, एडवांस ड्राइविंग असिस्ट, लो-स्पीड एक्सेलेरेशन कंट्रोल और इमरजेंसी स्टॉप सिस्टम जैसे आधुनिक फीचर्स मिलने की संभावना है।

पावरट्रेन की बात करें तो इसमें मौजूदा 2.8-लीटर डीजल इंजन जारी रहने की उम्मीद है, जो 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ आएगा। यह वही सेटअप है जो कंपनी की SUV Toyota Fortuner में भी देखने को मिलता है।

कंपनी के अनुसार, नई Hilux की पेलोड क्षमता लगभग 1 टन और टोइंग क्षमता 3,500 किलोग्राम तक होगी। मौजूदा मॉडल की कीमत 28.52 लाख रुपये से 36 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है, और नए मॉडल की कीमत इससे अधिक होने की संभावना जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular