Homeमनोरंजनयश ने की प्रेग्नेंट कियारा की तारीफ, बोले- ‘हम सेट पर बाउंसर...

यश ने की प्रेग्नेंट कियारा की तारीफ, बोले- ‘हम सेट पर बाउंसर और बॉडीगार्ड की तरह थे’

मुंबई। फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के ऑडियो लॉन्च इवेंट में अभिनेता यश ने अपनी को-स्टार कियारा आडवाणी की जमकर तारीफ की। उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान कियारा के प्रोफेशनलिज्म और काम के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी कियारा ने पूरी लगन के साथ फिल्म की शूटिंग की। यश ने बताया कि सेट पर वह और फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास कियारा की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित रहते थे और उनका खास ख्याल रखते थे।

यश ने कहा कि जब कियारा इस फिल्म का हिस्सा बनीं, तो वह उनके किरदार और फिल्म की मुश्किल शूटिंग को लेकर थोड़े चिंतित थे। फिल्म में कई ऐसे सीक्वेंस थे, जिनके लिए काफी मेहनत और शारीरिक तैयारी की जरूरत थी। यश ने बताया कि कियारा ने न सिर्फ इस चुनौती को स्वीकार किया, बल्कि पूरी प्रतिबद्धता के साथ शूटिंग में हिस्सा लिया।

‘हम सेट पर बाउंसर और बॉडीगार्ड की तरह थे’

इवेंट में यश ने कहा कि कियारा की प्रेग्नेंसी के दौरान उनकी और गीतू मोहनदास की चिंता बढ़ गई थी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि सेट पर दोनों लगभग ‘बाउंसर और बॉडीगार्ड’ की तरह कियारा की देखभाल करते थे।

यश ने कहा कि उन्हें कियारा के काम करने के तरीके को देखकर काफी प्रभावित महसूस हुआ। उनके मुताबिक, कियारा ने अपनी निजी परिस्थितियों को काम के आड़े नहीं आने दिया और पूरी तरह फिल्म को समर्पित रहीं। यश ने कियारा को धन्यवाद देते हुए कहा कि फिल्म के लिए उनका योगदान बेहद खास है।

मुश्किल रोल के बावजूद कियारा ने नहीं छोड़ी मेहनत

यश ने बताया कि जब पहली बार कियारा से फिल्म को लेकर बातचीत हुई थी, तब उन्हें अंदाजा था कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। कियारा ने भी फिल्म के कई सीन्स और शूटिंग की परिस्थितियों को लेकर सवाल किए थे। यश ने कहा कि बाद में कियारा ने जिस तरह से खुद को फिल्म के लिए तैयार किया, वह काबिल-ए-तारीफ था।

उन्होंने कहा कि फिल्म की जरूरतों को लेकर वह खुद भी चिंतित थे और डायरेक्टर गीतू मोहनदास को भी कियारा की सुरक्षा की चिंता रहती थी। हालांकि, कियारा ने पूरे प्रोफेशनल अंदाज में अपना काम किया और टीम के भरोसे को कायम रखा।

‘टॉक्सिक’ के गाने के बाद हुई थी कियारा की आलोचना

फिल्म के गाने ‘तबाही’ के रिलीज होने के बाद कियारा आडवाणी को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। गाने में यश और कियारा के बीच दिखाए गए इंटीमेट सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। हालांकि, फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद दर्शकों ने कियारा के लुक और उनकी परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की।

फिल्म को लेकर यश के फैंस के बीच भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यश फिल्म में एक अलग और दमदार अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनका डबल रोल भी बताया जा रहा है, जिसके कारण कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

गैंगस्टर ड्रामा है ‘टॉक्सिक’

‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इसमें यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और नयनतारा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।

फिल्म में यश को डबल रोल में देखने की चर्चा है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म की कहानी, यश के किरदार और इसके विजुअल ट्रीटमेंट को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है।

फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। कियारा आडवाणी के लिए भी यह फिल्म खास है, क्योंकि यह प्रेग्नेंसी के बाद उनकी पहली रिलीज के तौर पर सामने आएगी। ऐसे में फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस के साथ-साथ यश की तारीफ ने भी लोगों का ध्यान खींचा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular