Homeउत्तर प्रदेशआगरा में धंसी सड़क, गड्ढे में समाई बाइक

आगरा में धंसी सड़क, गड्ढे में समाई बाइक

रिपोर्ट :- ममता भारद्वाज

आगरा। धनकोट फुव्वारा इलाके में सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया। अचानक सड़क के धंसने से एक बाइक और टोरेंट का बॉक्स गहरे गड्ढे में समा गया। घटना की तस्वीर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।

पार्षद आरती शर्मा और अपूर्व शर्मा ने घटना की जानकारी साझा करते हुए सड़क धंसने की तस्वीर पोस्ट की। अपूर्व शर्मा ने तस्वीर के जरिए सड़क की स्थिति पर तंज कसते हुए इसे ‘स्पेस टेक्नोलॉजी’ का नजारा बताया।

घटना की सूचना नगर आयुक्त, टोरेंट और पुलिस को दी गई है। जनप्रतिनिधियों ने संबंधित विभागों से तत्काल मौके पर टीम भेजकर सड़क धंसने के कारणों की जांच कराने और आसपास सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

 

पानी की सप्लाई बंद करने की मांग

सड़क धंसने के पीछे पानी की पाइपलाइन में लीकेज की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए संबंधित टीमों से इलाके में पानी की सप्लाई बंद कर जांच कराने की मांग की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते गड्ढे को सुरक्षित नहीं किया गया तो यहां बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल संबंधित विभागों की कार्रवाई और जांच के बाद ही सड़क धंसने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular