रिपोर्ट – अंकित यादव
हमीरपुर। जिला अस्पताल में नशेबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं
जिस में एक युवक चिकित्सा अधिकारी कक्ष (1) के रेस्ट रूम में सरकारी कुर्सी पर पैर फैलाकर बैठा नजर आ रहा है। वीडियो में युवक के हाथ में सिगरेट और जमीन पर शराब का कैन दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि युवक अस्पताल के रेस्ट रूम में बैठकर नशा कर रहा था। वीडियो में एक सरकारी कर्मचारी की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठ रहे थे।
मामले के तूल पकड़ने के बाद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर एस प्रजापति ने बयान जारी किया है
“यह वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। इसमें दिख रहा युवक अस्पताल में आउटसोर्सिंग पर काम करने वाला कर्मचारी है। इस तरह की हरकत अस्पताल परिसर में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उसे तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है और मामले की जांच कराई जा रही है। भविष्य में बाहरी लोगों के प्रवेश पर सख्ती बरती जाएगी।”
वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और रेस्ट रूम में बाहरी लोगों की पहुंच को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की गतिविधियां सामने आना गंभीर मामला है।
