Homeउत्तर प्रदेशरोडवेज बस में सफर कर ओपी राजभर ने परखी मुफ्त यात्रा योजना...

रोडवेज बस में सफर कर ओपी राजभर ने परखी मुफ्त यात्रा योजना की हकीकत

न्यूज डेस्क, अम्बेडकरनगर

अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को रोडवेज बस में सफर कर सरकारी योजना के जमीनी क्रियान्वयन की हकीकत परखी। मंत्री अम्बेडकरनगर से करीब 47 किलोमीटर दूर अतरौलिया तक आम यात्रियों के साथ बस में सफर करते नजर आए।

ओम प्रकाश राजभर ने ‘अहिल्याबाई होलकर मातृशक्ति यात्रा योजना’** के तहत महिलाओं को मिल रही मुफ्त यात्रा सुविधा का जायजा लिया। उन्होंने बस में महिला यात्रियों से बातचीत कर पूछा कि उन्हें योजना का लाभ आसानी से मिल रहा है या नहीं। साथ ही यात्रियों से बस में होने वाली परेशानियों और रोडवेज कर्मचारियों के व्यवहार की जानकारी भी ली।

बस में खड़े होकर सफर करते नजर आए

मंत्री ने महिलाओं से यह भी जाना कि मुफ्त बस यात्रा की सुविधा उनके लिए कितनी उपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने यात्रियों की समस्याएं सुनीं और योजना के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की स्थिति समझने का प्रयास किया।

बस में। सफ़र करते ओपी राजभर 

खुद खरीदा रोडवेज बस का टिकट

सफ़र  के दौरान ओम प्रकाश राजभर ने अपने स्टाफ के साथ स्वयं रोडवेज बस का टिकट खरीदा। आम यात्री की तरह टिकट लेकर बस में सफर करने का उनका अंदाज यात्रियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

मंत्री का यह औचक निरीक्षण सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति जानने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। रक्षाबंधन के बीच आम यात्रियों के साथ बस में सफर कर लाभार्थी महिलाओं से सीधे बातचीत करने से उन्हें योजना से जुड़ी जमीनी समस्याओं की जानकारी भी मिली।

RELATED ARTICLES

Most Popular