Homeउत्तर प्रदेशपेट्रोल के बाद LPG का महंगाई झटका, कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े

पेट्रोल के बाद LPG का महंगाई झटका, कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े

न्यूज डेस्क, लखनऊ`

सितंबर के पहले दिन महंगाई का एक और झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में ₹9.50 से ₹11.50 तक की बढ़ोतरी की है। नई दरें 1 सितंबर 2026 से लागू हो गई हैं।

बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹2,747.50, मुंबई में ₹2,701 और चेन्नई में ₹2,916.50 हो गया है। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत बढ़कर ₹2,884 पहुंच गई है।

कमर्शियल LPG के दाम बढ़ने से होटल, रेस्तरां, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लागत बढ़ सकती है। इसका असर आगे चलकर खान-पान और दूसरी सेवाओं की कीमतों पर भी पड़ने की संभावना है।

घरेलू LPG उपभोक्ताओं को राहत

हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर ₹942 और मुंबई में ₹941.50 पर ही बना हुआ है।

इससे पहले जुलाई और अगस्त में कमर्शियल LPG की कीमतों में कटौती की गई थी। सितंबर में यह सिलेंडर फिर महंगा हुआ है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular