रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा
कानपुर। किदवई नगर स्थित सार्वजनिक श्री संकट मोचन विजय हनुमान एवं श्री दुर्गा मंदिर समिति में आयोजित 15वें विशाल श्री गणेश महोत्सव-2026 के सप्तम दिवस रविवार को बच्चों के लिए विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण देशभक्ति गीत एवं डांस प्रतियोगिता और ड्राइंग प्रतियोगिता रही। बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं और अभिभावकों की खूब तालियां बटोरीं। कई बच्चों को भारत माता के स्वरूप में सजाया गया। भारत माता की आरती में भी बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति देने वाले बच्चों में वेबिन भट्ट, वरुण सिंह, किंजल चौहान, वर्षा दीक्षित, प्रीत, माही, रीत, रिचा, सिया, अक्षत, गोपू चौहान और शांभवी गुप्ता सहित अन्य बच्चे शामिल रहे। प्रस्तुतियों में देशप्रेम, उत्साह और भारतीय संस्कारों की झलक देखने को मिली।
महिला मंडल ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी
कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल की सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें नीलम चौहान, रेनू मधु शुक्ला, मधु मिश्रा, डोली द्विवेदी, आशा राठौर, रत्ना गुप्ता, सुषमा भारद्वाज, रिया सैनी, प्रियंका ठाकुर, सपना सिंह चौहान, उर्मिला श्रीवास्तव, शशि गांधी, विजय लक्ष्मी, आशा गुप्ता, अनुपमा अवस्थी, लक्ष्मी द्विवेदी, लक्ष्मी तिवारी, संध्या अवस्थी, ममता मिश्रा, पिंकी तिवारी, गोदावरी पांडे, सुहानी पाल, लक्ष्मी गुप्ता एवं सोनी मुकुंद गुप्ता सहित अन्य सदस्य शामिल रहीं।
इस अवसर पर श्री गणेश जी की प्रातः और रात्रि आरती विधिवत संपन्न हुई। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण के साथ बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुतियों से भी गूंजता रहा। अभिभावकों और श्रद्धालुओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की।
महिला मंडल की अध्यक्ष नीलम वीरेंद्र चौहान और महामंत्री रेनू मधु शुक्ला ने बच्चों एवं अभिभावकों का उत्साहवर्धन किया। समाजसेवी एवं धर्म जागरण समन्वय, कानपुर दक्षिण के जिला प्रमुख वीरेंद्र चौहान ने कहा कि बच्चों को भारतीय संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रभक्ति से जोड़ने में ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में समिति एवं महिला मंडल की ओर से सभी प्रतिभागी बच्चों, अभिभावकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
