Homeमनोरंजनलव एंड वॉर’ से विक्की कौशल का फर्स्ट लुक आउट, इंटेंस अंदाज...

लव एंड वॉर’ से विक्की कौशल का फर्स्ट लुक आउट, इंटेंस अंदाज में दिखा दमदार अवतार

रिपोर्ट – प्रिया बाजपेयी शुक्ला

मुंबई। संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिकड़ी एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएगी। फिल्म के मेकर्स अब धीरे-धीरे इसके किरदारों की झलकियां दर्शकों के सामने ला रहे हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक पोस्टर्स के बाद अब फिल्म से विक्की कौशल के दो फर्स्ट लुक पोस्टर्स भी सामने आ गए हैं। पोस्टर्स में विक्की का अंदाज पहले से काफी अलग और इंटेंस नजर आ रहा है।

पहले लुक में विक्की कौशल हाथ में सिगरेट और लाइटर लिए दिखाई दे रहे हैं। उनकी गहरी निगाहें और दमदार पर्सनैलिटी पोस्टर को खास बनाती हैं। उनके लुक में एक तरफ जहां स्वैग नजर आ रहा है, वहीं दूसरी ओर किरदार की गंभीरता और रहस्य भी साफ दिखाई देता है।

विक्की का यह अवतार इस बात की झलक देता है कि संजय लीला भंसाली की सिनेमाई दुनिया में उनका किरदार किस तरह की मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस लेकर आने वाला है। अभिनेता के लुक में इंटेंसिटी और चार्म का ऐसा कॉम्बिनेशन दिखाई दे रहा है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भी दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म के किरदारों की अलग-अलग विजुअल पहचान को सामने रखा है। रणबीर, आलिया और अब विक्की के फर्स्ट लुक के जरिए फिल्म की दुनिया की तीन अलग-अलग झलकियां देखने को मिली हैं। इन पोस्टर्स ने फिल्म की कहानी और तीनों किरदारों के बीच के रिश्तों को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular