रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा
कानपुर। महिला महाविद्यालय पीजी कॉलेज, किदवई नगर के सभागार में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन हुआ। संगोष्ठी के दूसरे दिन विभिन्न तकनीकी सत्रों में शिक्षा में तकनीक के बढ़ते उपयोग, डिजिटल शिक्षण, कौशल विकास और विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
तीसरे तकनीकी सत्र की अध्यक्षता प्रो. मोहिनी अग्रवाल ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि ई-पठन मंच, आभासी कक्षाओं और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों ने शिक्षा को महाविद्यालय की सीमाओं से बाहर निकालकर अधिक सुलभ बनाया है। इस सत्र की मुख्य वक्ता प्रो. जया मिश्रा रहीं।
चौथे तकनीकी सत्र की अध्यक्षता डॉ. नलिनी मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि स्मार्ट कक्षाओं और बहुमाध्यम शिक्षण साधनों के उपयोग से कठिन विषयों को समझना और पढ़ाना आसान हो गया है। सत्र में विशिष्ट वक्ता डॉ. सैय
