Homeउत्तर प्रदेशझांसी में गरबा आयोजनों में आधार कार्ड से प्रवेश की मांग, विहिप-बजरंग...

झांसी में गरबा आयोजनों में आधार कार्ड से प्रवेश की मांग, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट – दीपक जौहरी

झांसी। नवरात्रि के दौरान आयोजित होने वाले गरबा और डांडिया कार्यक्रमों में प्रवेश व्यवस्था को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने प्रशासन से पहचान सत्यापन की मांग की है। दोनों संगठनों की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आयोजनों में आने वाले लोगों के आधार कार्ड की जांच कराने और उनका विवरण रजिस्टर में दर्ज करने की मांग उठाई गई।

ज्ञापन में संगठनों ने गरबा को हिंदू समाज की आस्था और श्रद्धा से जुड़ा आयोजन बताते हुए प्रवेश व्यवस्था को व्यवस्थित करने की आवश्यकता जताई। उनका आरोप है कि कुछ आयोजनों में दूसरे समुदाय के लोगों के प्रवेश को लेकर विवाद की आशंका रहती है। इसी के मद्देनजर उन्होंने पहचान की जांच सुनिश्चित करने की मांग की है।

संगठनों ने यह भी कहा कि गरबा पंडालों के बाहर उनके कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। ज्ञापन के माध्यम से आयोजनों के दौरान पहचान सत्यापन की व्यवस्था लागू करने की मांग प्रशासन के सामने रखी गई।

फिलहाल, इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि प्रशासन संगठनों की मांग पर क्या रुख अपनाता है और गरबा आयोजनों में प्रवेश व्यवस्था को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular