रिपोर्ट: अंकित पाण्डेय
हमीरपुर। नवरात्रि से पहले मौदहा में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान इलाही तालाब के पास नाले और सड़क किनारे लगी मांस-मछली की दुकानों को हटवाया गया। नगर पालिका की टीम ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणकारियों का सामान भी जब्त कर लिया।
प्रशासन की टीम ने मलिकुआं चौराहे पर भी अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दोबारा कब्जा करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम करनवीर सिंह, सीओ राजकुमार पांडेय और कोतवाली प्रभारी मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हलचल रही।
