Homeउत्तर प्रदेशसीएम योगी बोले- भारत-नेपाल के सांस्कृतिक रिश्तों में जुड़ेगा स्वर्णिम अध्याय, करोड़ों...

सीएम योगी बोले- भारत-नेपाल के सांस्कृतिक रिश्तों में जुड़ेगा स्वर्णिम अध्याय, करोड़ों श्रद्धालुओं की यात्रा होगी आसान

अयोध्या धाम और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच सीधी रेल सेवा शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस ऐतिहासिक पहल पर रामभक्तों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि अवध और मिथिला के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ‘रोटी-बेटी’ के चिरंतन संबंधों में आज एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के कर-कमलों से अयोध्या और जनकपुर के बीच सीधी रेल सेवा का शुभारंभ होगा। इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने के लिए वह स्वयं अयोध्या धाम में उपस्थित रहेंगे।

भारत-नेपाल के रिश्ते होंगे और मजबूत

मुख्यमंत्री ने कहा कि युगों से अक्षुण्ण भारत और नेपाल के आत्मीय एवं सांस्कृतिक संबंध अब आधुनिक रेल संपर्क के माध्यम से और अधिक मजबूत होंगे। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विरासत भी, विकास भी’ और ‘नेबरहुड फर्स्ट’ के संकल्प का जीवंत प्रमाण है।

धार्मिक पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति

सीएम योगी ने विश्वास जताया कि इस रेल सेवा से दोनों देशों के करोड़ों श्रद्धालुओं की तीर्थयात्रा सुगम होगी। साथ ही धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक एकात्मता और क्षेत्रीय समृद्धि को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने अवध को मिथिला से जोड़ने वाली इस पहल को पावन उपहार बताते हुए सभी रामभक्तों को हृदय से बधाई दी।

जय श्री सीताराम!

RELATED ARTICLES

Most Popular