Homeखेल कूदअखिलेश यादव ने विनेश फोगाट को ओलंपिक फ़ाइनल से बाहर किए जाने...

अखिलेश यादव ने विनेश फोगाट को ओलंपिक फ़ाइनल से बाहर किए जाने पर की जाँच की मांग

विनेश फोगाट के वेट ज्यादा पाए जाने पर उन्हें पेरिस ओलंपिक के फाइनल से बाहर कर दिया गया है. विनेश का भार तय वज़न से कुछ ग्राम अधिक पाया गया है.

अख़िलेश यादव ने इस मामले की जाँच की मांग करते हुए ट्वीट किया, “विनेश फोगाट के फ़ाइनल में न खेल पाने की चर्चा की तकनीकी कारणों की गहरी जाँच-पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है.”

वहीं शशि थरूर ने कहा कि विनेश को वो नहीं मिल सका जिस इनाम की वह हकदार थीं.

शशि थरूर ने विनेश के अयोग्य करार दिए जाने पर कहा, “विनेश की जीत बहुत प्रशंसनीय थी. उन्होंने साहस, सामर्थ्य और भरसक प्रतिबद्धता दिखाई. मेरे लिए तो उन्होंने हमारा दिल जीत लिया है. मैं तकनीकी वजहों से उनको अयोग्य करार दिए जाने से बेहद निराश हूं.”

थरूर बोले, ”मैं नहीं जनता कि ये कैसे हुआ. मेरे लिए जो सबसे दुख की बात है वो ये कि उनकी सारी मेहनत का वह इनाम नहीं मिला, जिनके वह काबिल थीं.”

इससे पहले भारतीय ओलंपिक संघ ने बयान जारी विनेश के अयोग्य करार दिए जाने की जानकारी दी थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular