Homeनई दिल्लीसिसोदिया को ज़मानत मिलने पर आतिशी और केजरीवाल की पत्नी क्या बोलीं?

सिसोदिया को ज़मानत मिलने पर आतिशी और केजरीवाल की पत्नी क्या बोलीं?

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिल गई है. इस मुद्दे पर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी भावुक हो गईं.

उन्होंने कहा, “मनीष सिसोदिया जी को उसी दिन बेल मिली, जिस दिन उस स्कूल का उद्घाटन हो रहा है, जिसका शिलान्यास उन्होंने किया था. एक ज़ोरदार जयकारा उनके नाम से लगाएंगे.”

उन्होंने कहा, “मनीष जी को जेल में क्यों डाला गया? इसलिए डाला क्योंकि वो दिल्ली के गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रहे थे, वो एक ऐसे शिक्षा मंत्री और उप मुख्यमंत्री थे जिन्होंने दिल्ली का 25 फ़ीसदी बजट दिल्ली के बच्चों के नाम किया.”

आतिशी ने कहा, “वो एक ऐसे शिक्षा मंत्री थे जिन्होंने दिल्ली के बच्चों का भविष्य बदल दिया.”

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, “भगवान के घर देर है अंधेर नहीं.”

RELATED ARTICLES

Most Popular