Homeदेश विदेशहरियाणा में बीजेपी की दूसरी लिस्ट, 21 उम्मीदवारों में दो मुसलमान

हरियाणा में बीजेपी की दूसरी लिस्ट, 21 उम्मीदवारों में दो मुसलमान

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मंगलवार को दूसरी सूची जारी कर दी है. इसमें 21 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया है. पार्टी ने फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद और पुन्हाना से ऐज़ाज़ खान को चुनावी मैदान में उतारा है.

बीजेपी ने नारायणगढ़ से पवन सैनी, पेहोवा से जय भगवान शर्मा, पुंडरी से सतपाल जाम्बा, असंध से योगेन्द्र राणा, गनौर से देवेन्द्र कौशिक और राई से कृष्णा गहलावत को टिकट दिया है.

बीजेपी लिस्ट

वहीं बरोदा से प्रदीप सांगवान, जुलाना से कैप्टन योगेश बैरागी और नरवाना (अनुसूचित जाति) से कृष्ण कुमार बेदी को टिकट दिया है.

बीजेपी लिस्ट

इसके अलावा बीजेपी ने डबवाली से सरदार बलदेव सिंह मांगीयाना, ऐलनाबाद से अमीर चंद मेहता, रोहतक से मनीष ग्रोवर और नारनौल से ओम प्रकाश यादव को टिकट दिया है.

बीजेपी ने अपनी पहली सूची में 67 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी. राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा से चुनाव लड़ेंगे. वहीं अनिल विज को अंबाला कैंट और कैप्टन अभिमन्यु को नारनौंद से चुनावी मैदान में उतारा गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular