Homeदेश विदेशआप और कांग्रेस में गठबंधन को लेकर भूपेंद्र हुड्डा हुड्डा ने क्या...

आप और कांग्रेस में गठबंधन को लेकर भूपेंद्र हुड्डा हुड्डा ने क्या कहा?

हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा का बयान आया है. भूपिंदर हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. और आज उन्होंने इस सीट से अपना नामांकन दाख़िल किया.

इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने कहा, “हमने आम आदमी पार्टी से गठबंधन का प्रयास किया था. पर उन्होंने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. शायद वो साथ चुनाव नहीं लड़ना चाहते.”

उन्होंने कहा, “हरियाणा के लोग कांग्रेस को जिताने का मन बना चुके हैं. बीजेपी का जाना तय है. ये कांग्रेस और बीजेपी का आमने सामने का मुकाबला है. किसी भी वोट काटने वाली पार्टी को जनता इस बार वोट नहीं करेगी.”

49 सीटों पर अभी भी कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है.इसके पहले राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा चल रही थी कि विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन पर फैसला हो सकता है.

इन दोनों पार्टियों ने 2024 का लोकसभा चुनाव को मिलकर लड़ा था.आम आदमी पार्टी ने पहली सूची में 20 और दूसरी सूची में 9 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है.हरियाणा विधानसभा चुनाव में 90 सीटों के लिए पांच अक्तूबर को एक चरण में मतदान होगा. वोटों की गिनती आठ अक्तूबर को होगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular