Homeउत्तर प्रदेशअछनेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार ...

अछनेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार ……….

आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान विवेक सिंह के रूप में हुई है, जिसके पास से 32 बोर की पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व उप निरीक्षक अनुज चौधरी ने किया। उनकी सतर्कता और सक्रियता के चलते पुलिस टीम को यह सफलता मिली।

पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त पर क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का संदेह था और वह निगरानी में था। इसी दौरान उसे पकड़कर तलाशी ली गई, जिसमें अवैध हथियार बरामद हुआ।

कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी समेत पूरी पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस का कहना है कि जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपराधियों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी, जिससे कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular