Homeउत्तर प्रदेशआगरा :भाजपा नेता पर महिला अधिवक्ता से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

आगरा :भाजपा नेता पर महिला अधिवक्ता से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक भाजपा नेता पर महिला अधिवक्ता के साथ मारपीट का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि शमशाबाद क्षेत्र की क्षत्रिय कॉलोनी में भाजपा नेता शिशुपाल सिंह धाकरे ने कथित रूप से एक महिला अधिवक्ता को लाठियों से पीटा। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

पीड़ित महिला अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी बड़े अधिकारियों के साथ फोटो खिंचवाकर क्षेत्र में दबंगई करता है और इसी कारण पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है। उन्होंने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है।

घटना के सामने आने के बाद महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular