Report : ममता भारद्वाज
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित DPS स्कूल में एक 10वीं के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। हमले में छात्र के कई दांत टूट गए हैं और उसके जबड़े में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। घायल छात्र विश्वराज फिलहाल बोलने में असमर्थ है
जानकारी के अनुसार, यह घटना स्कूल परिसर के अंदर ही हुई, जहां छात्र के साथ जमकर मारपीट की गई। मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब पता चला कि पीड़ित बच्चा मशहूर यूट्यूबर पीयूष मल्होत्रा का बेटा है।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और स्कूल परिसर में लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, इस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है, जिससे सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
