Homeउत्तर प्रदेशआगरा जिला जेल पहुंची ‘हनुमान अंश’ की स्टारकास्ट, कैदियों संग किया राम...

आगरा जिला जेल पहुंची ‘हनुमान अंश’ की स्टारकास्ट, कैदियों संग किया राम नाम संकीर्तन

रिपोर्ट :- ममता भारद्वाज

आगरा। बाबा नीम करोली के जीवन, आध्यात्मिक विचारों और राम नाम के संदेश से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्टारकास्ट आगरा जिला जेल पहुंची। फिल्म की टीम ने जेल में निरुद्ध कैदियों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें आत्मचिंतन, सकारात्मक बदलाव और राम नाम से जुड़कर जीवन की नई शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया।

g

इस दौरान जेल परिसर में भक्ति और संगीत का खास संगम देखने को मिला। संगीतकार एवं गायक साधु तिवारी ने फिल्म का चर्चित ‘पार्वती’ गीत प्रस्तुत किया, जिससे पूरा जेल परिसर भक्ति के स्वरों से गूंज उठा। वहीं ऋषि पाठक ने राम नाम से जुड़ी संगीतमय प्रस्तुति दी। फिल्म की टीम के साथ कैदियों ने भी राम नाम के जाप और संकीर्तन में सहभागिता की।

हरिराम शर्मा, जेल अधीक्षक

कार्यक्रम के दौरान फिल्म के सामाजिक और आध्यात्मिक संदेश को देखते हुए ‘हनुमान अंश’ को उत्तर प्रदेश में टैक्स-फ्री किए जाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध करने का प्रस्ताव भी रखा गया। इसके साथ ही आगरा जिला जेल में निरुद्ध कैदियों के लिए फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग कराने की अनुमति मांगी गई।

कार्यक्रम का समापन राम नाम, भजन और जीवन में सकारात्मक बदलाव का संकल्प लेने के साथ हुआ।शोभिनव सत्या
लीड कलाकार

शोभिनव सत्या
लीड कलाकार

RELATED ARTICLES

Most Popular