रिपोर्टर: ममता भारद्वाज
आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती से मिलने पहुंचे प्रेमी को उसके परिजनों ने पकड़ लिया और गांव में पेड़ से बांधकर जमकर मारपीट की।
बताया जा रहा है कि युवक की युवती से पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram के जरिए हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। इसी सिलसिले में युवक युवती से मिलने उसके गांव पहुंचा था।
परिजनों को इसकी जानकारी लगते ही उन्होंने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया, जहां उसका मेडिकल कराया गया
पुलिस के अनुसार, घायल युवक बागपत का रहने वाला है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।
