Homeउत्तर प्रदेशआगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला: चलती बस में आग, ड्राइवर बना...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला: चलती बस में आग, ड्राइवर बना हीरो

उत्तर प्रदेश के Agra में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती बस में अचानक आग लग गई। यह घटना फतेहाबाद क्षेत्र में हुई, जहां मन्नत ट्रैवल्स की बस देखते ही देखते आग का गोला बन गई।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ से गुरुग्राम जा रही इस बस में करीब 22 यात्री सवार थे। सुबह करीब 4 बजे टायर से चिंगारी उठी, जिसने कुछ ही मिनटों में भीषण आग का रूप ले लिया।

हालांकि, ड्राइवर हरेंद्र वीर की सूझबूझ से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई। आग इतनी तेज थी कि पूरी बस जलकर राख हो गई और यात्रियों का सामान भी जल गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे के दौरान एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular