Homeउत्तर प्रदेशमधुर कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग, हाईवे पर मची अफरा-तफरी...

मधुर कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग, हाईवे पर मची अफरा-तफरी…

रिपोर्ट : ममता भारद्वाज
आगरा

ताजनगरी आगरा में आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर एत्मादपुर के पास छलेसर रोड स्थित मधुर कोल्ड स्टोरेज में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा परिसर धुएं के गुबार से भर गया और दूर-दूर तक आग की लपटें दिखाई देने लगीं।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करने में जुटी रही। सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। कोल्ड स्टोरेज में रखे सामान को भारी नुकसान होने की संभावना है।

फिलहाल किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। प्रशासन लगातार मौके पर मौजूद रहकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular