Homeउत्तर प्रदेशआगरा में युवती से दुष्कर्म का आरोप, फेसबुक मित्र से मिलने आई...

आगरा में युवती से दुष्कर्म का आरोप, फेसबुक मित्र से मिलने आई थी पीड़िता

रिपोर्ट: ममता भारद्वाज, आगरा

आरोप है कि युवक ने पहले युवती को शराब पिलाई और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, युवती ने कुछ ऑटो चालकों पर भी खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि सोमवार तड़के युवती बदहवास हालत में क्षेत्र के एक आटा मील के पास नग्न अवस्था में पहुंची। स्थानीय लोगों ने स्थिति को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अपने साथ लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

देवेंद्र सिंह, स्थानीय ग्रामीण
“सुबह के समय लड़की बदहवास हालत में यहां पहुंची थी, जिसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी।”

RELATED ARTICLES

Most Popular